बेतुल
बैतूल कपड़े और खिलौने पाकर खुश हुए पारधीढाना के बच्चे
महिला युवा वाहिनी ने पारधीढाना में दीपोत्सव के पूर्व किया सेवा कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। दीपावली पर्व के आगमन के पूर्व महिला युवा वाहिनी संगठन की टीम ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए सोनाघाटी स्थित पारधीढाना पहुंचकर वहां के जरूरतमंद बच्चों और बड़ों के बीच खुशी बांटी। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कविता मालवी, जिला अध्यक्ष लता सोनी और सचिव पिंकी नामदेव ने मिलकर बच्चों को खिलौने और अच्छे, साफ-सुथरे कपड़े वितरित किए।
टीम ने गांव के बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके साथ दीपावली मनाने का आनंद साझा किया। बच्चों ने कपड़े और खिलौने पाकर अपार खुशी जताई। महिलाओं ने भी संगठन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्य से समाज में मानवीय रिश्ते मजबूत होते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष कविता मालवी ने कहा कि दीपावली प्रेम और सहयोग का संदेश देने वाला पर्व है। महिला युवा वाहिनी का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति के जीवन में प्रकाश पहुंचे। संगठन ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।




