बरेली
पर्वतीय समाज का होली मिलन समारोह हर्षौल्लास से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पर्वतीय समाज (रजि.) बरेली द्वारा होली मिलन समारोह भोलेनाथ मंदिर प्रांगण, कूर्मांचल नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.दीप चंद्र पंत, डॉ. हेमा पंत वेदांता हॉस्पिटल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल कैलाश नेगी, डॉ. कोमल कक्कड़ आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। होली मिलन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर 8 महिलाओं को भी मंच से सम्मानित किया गया, पूरन सिंह दानू के लोक गीत सोमा परिहार व दिव्या नैलवाल की टीम के बच्चों के कार्यक्रम ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महिला / पुरुष की खड़ी व बैठ होली व साँस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया , समारोह में मुख्य रूप से संरक्षकगण कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट, सूबेदार जीत सिंह बोहरा, अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोंलिया, उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट, सलाहकार कुँवर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी, सह कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट, बिनोद तिवारी, बालम सिंह मेहरा, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, दीपक धौनी, मदन सिंह बिष्ट, तारा जोशी, डिकर सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीवानी चंद, बालम सिंह बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, सुन्दर सिंह मेहरा, किशन सिंह नेगी, संजय परमार, श्याम सिंह मेहरा, दिनेश जोशी, प्रभात गैरोला, पवन भट्ट, महेशानन्द सती, पुष्कर सिंह बोहरा आदि लोग उपस्थित रहे।




