बरेली

अब पोर्टल पर कर सकेंगे  मानचित्र और एनओसी के आवेदन

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मानचित्र स्वीकृति और विभिन्न विभागों के अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के लिए अब आवेदकों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) जल्दी ही एक पोर्टल लांच करेगा। इसमें आवेदन करने पर एनओसी की स्टेट्स रिपोर्ट आपको पता लगती रहेगी और बीडीए के अधिकारी निगरानी कर सकेंगे। अगर तय समय सीमा में मानचित्र स्वीकृत नहीं किया गया तो संबंधित विभाग और उसके अधिकारी- कर्मचारी की जिम्मेदारी भी तय की जा सकेगी।
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने नई भवन उपविधि और जोनिंग रेगुलेशन की जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित की। इसमें उद्यमी, वास्तुविद्, चिकित्सक, भवन निर्माता और इनके संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। शुभारंभ मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button