ललितपुर

जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने धूमधाम से मनाई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती

तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकारिणी भंग

रामेश्वर प्रसाद जायसवाल के आवास पर हुआ समारोह
दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया भगवान सहस्त्रबाहु का स्मरण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा जिला ललितपुर (रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में सोमवार को भगवान श्रीसहस्त्रबाहु जयंती समारोह श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संरक्षक रामेश्वर प्रसाद जायसवाल के श्री गुरुद्वारा लक्ष्मीपुरा के पास स्थित आवास पर किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु का स्मरण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह का शुभारंभ संस्था के संरक्षक सुभाष जायसवाल, रामेश्वर प्रसाद जायसवाल, पवन जायसवाल एड. एवं बद्री प्रसाद राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अध्यक्ष वेद प्रकाश जायसवाल, महामंत्री बृजेश नारायण जायसवाल, संजय जायसवाल पिंटू, सुरेन्द्र जायसवाल, आशीष जायसवाल, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, गणेश प्रसाद राय, विष्णु कांत जायसवाल एवं मनीष कुमार जायसवाल ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान महासभा के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। संस्था की नियमावली के अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी समिति का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उसे सर्वसम्मति से भंग करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। समारोह में समिति के पदाधिकारियों के अलावा समाज के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता की। सभी ने आपसी एकता, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सफल संचालन महासभा के महामंत्री बृजेश नारायण जायसवाल ने किया। अंत में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button