मॉडल कॉलेज राजमहल में गरीबी उन्मूलन दिवस पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
Awareness rally was organised on Poverty Eradication Day at Model College Rajmahal.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। राजमहल गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना NSS के स्वयंसेवियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के पूर्व वीर शहीद सिदो कान्हु मुर्मू के तस्वीर पर माल्यार्पण व राष्टीय गान से शुभारंभ किया गया lरैली का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों में गरीबी के उन्मूलन हेतु शिक्षा, स्वरोजगार और स्वदेशी सरकारी योजनाओं का लाभ अपनाने जैसे उपायों के प्रति जनजागरण फैलाना था।रैली का शुभारंभ कॉलेज परिसर से हुआ, जिसे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सैकड़ों NSS स्वयंसेवी और छात्र-छात्राएँ फ्लश कार्ड , नारे लगाते हुए खैरबन्नी गांव की ओर रवाना हुए। गांव पहुँचकर उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें गरीबी उन्मूलन के विभिन्न उपायों जैसे शिक्षा का प्रसार, स्वरोजगार के अवसरों की खोज, स्थानीय संसाधनों का उपयोग के बारे में जानकारी बताई।



