असम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आज़ाद हिंद फौज के नायकों को दी श्रद्धांजलि। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम  : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आज मंगलवार को आज़ाद हिंद फौज (Indian National Army – INA) की स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्र की स्वतंत्रता संग्राम में फौज के योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ‘एक्स’ हेंडल पर लिखे अपने संदेश में कहा कि “आज़ाद हिंद फौज की स्थापना दिवस पर हम उन वीर महिलाओं और पुरुषों को नमन करते हैं जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को सीधी चुनौती दी और उसकी नींव हिला दी।” मुख्यमंत्री ने  कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में गठित भारतीय राष्ट्रीय सेना ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक निर्णायक संघर्ष छेड़ा था। उनकी वीरता और त्याग ने भारतीयों के भीतर स्वतंत्रता के प्रति नई चेतना और साहस का संचार किया।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि आज़ाद हिंद फौज के कारनामे भारत की आज़ादी के इतिहास में अमर हैं और उनके संघर्ष ने अंग्रेजों की पकड़ कमजोर की, जिससे ब्रिटिश साम्राज्य को आखिरकार भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने सभी नागरिकों से नेताजी और उनकी फौज के आदर्शों को याद रखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button