खैरथल

सरकार को सद्बुद्धि के लिए भजन -संध्या आज

जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना 79वें दिन भी रहा जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : खैरथल तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर रखने और जिला मुख्यालय को बदलने के प्रस्ताव के विरोध में पिछले 79 दिनों से जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना शुक्रवार को भी अनाज मंडी के पार्क में जारी रहा. धरने पर जिंदोली परगना के किसान बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे

*सरकार की सद्बुद्धि के लिए भजन संध्या आज
जिला बचाओ संघर्ष समिति ने शनिवार को सरकार को सद्बुद्धि के लिए भजन संध्या का आयोजन किया है भजन संध्या मे बड़ी संख्या मे लोग हिस्सा लेगे समिति के पदाधिकारी विक्की चौधरी ने बताया कि खैरथल-तिजारा जिलें की जनता इतने लम्बे समय से धरना-प्रदर्शन कर रही है वो भी गांधीवादी तरीके से इसके बाद भी सरकार और उसके नुमांदो ने कोई सुध नहीं ली है इसलिए सरकार मे बैठे लोगो को सद्बुद्धि आये इसके लिए भजन संध्या का आयोजन किया है भजन संध्या मे बड़ी संख्या में किसान,मातृशक्ति, युवाओ की उपस्थिति रहेगी
शुक्रवार को धरने पर दीपचंद खैरिया, गिरीश डाटा,सर्वेश गुप्ता ,अखलेश कौशिक,रामोतार चौधरी,मांगे राम चौधरी, संदीप पाटिल, उमाकांत वशिष्ट,रामप्रसाद मातोर,आजाद खान,तैय्यब खां ,संजय महावर,कप्तान चौधरी,पदम चंद सैन,जसवंत यादव देवता,निक्की प्रजापत ,महेश वासु,अभिषेक हेड़ाऊ, मेहरुद्दीन खां,अमनदीप सिंह,वीर सिंह ढ़िल्लन, दीपक चौधरी, योगेश गूर्जर महेश खण्डेलवाल अनील रोहिल्ला शिवचरण गुरूजी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button