अमरोहा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश सचिव बने चमन हैदर बाक़री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर की प्रबल संतूती पर प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप द्वारा अमरोहा जनपद की हसनपुर विधान सभा के उझारी के मौहल्ला सादात निवासी चमन हैदर बाक़री को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। इससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। इस मौक पर चमन हैदर बाक़री ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी हाई कमान ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का सदैव प्रयास करूंगा और पार्टी को प्रदेश में मजबूत करने का कार्य करूंगा।



