मथुरा

पुलिस चौकी के सामने रिसॉर्ट मैनेजर पर फायरिंग 

मैनेजर को लगी गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कृष्णा नगर में पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित मुकुंद रिसॉर्ट के मैनेजर पर शादी समारोह के दौरान फायरिंग की गई। गोली मैनेजर के पास खड़े कर्मचारी की टांग में लगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है। कृष्णा नगर स्थित रिसॉर्ट के मैनेजर राहुल ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात को उन पर गोली चलाई गई, जोकि पास में खड़े कर्मचारी छोटेलाल की टांग में लगी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैनेजर ने पुलिस को घटना के पीछे रंजिश की आशंका जाहिर की है। कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैंं। फायरिंग की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button