सिंगरौली
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 23.12.2025 को किया जाना है। निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन की मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रदाय की जानी है। इस संबंध में दिनांक 23.12.2025 को समय अपरान्ह 05ः00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव बैनल के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है। उन्होने राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो से निर्धारित समायानुसार बैठक में उपस्थित रहने हेतु अनुरोध किया है।



