गोड्डा
पूर्व मुखिया महेंद्र टुडू के हत्या कांड के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरनहान पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र टुडू थाना कांड संख्या 76/25 के हत्याकांड में शामिल फरार आरोपी असलम साह ग्राम हंसडीहा जिला दुमका के घर पर पोड़ैयाहाट पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया। इस आशय की जानकारी थाना प्रभारी महावीर पंडित ने दी। मालूम हो की बीते वर्ष 3 जून को पूर्व मुखिया की हत्या उनके ही ग्राहक सेवा केंद्र में बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसके बाद देवघर ले जाने के दौरान रास्ते में ही पूर्व मुखिया ने दम तोड दिया था। जो इस क्षेत्र के लिए चर्चा का विषय बना हुआ था।



