गोड्डा

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न

- 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
– महिलाओं ने संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की
बसंतराय। गोड्डा जिले में मंगलवार को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा उदितमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा कर अपनी संतान की दीर्घायु और जीवन में नई ऊर्जा की कामना की। बसंतराय प्रखंड छेत्र के विभिन्न गांवों में व्रती महिलाएं पूर्व दिशा की ओर मुख करके जल में खड़ी रहीं और सूर्य देव की पहली किरण का इंतजार करती रहीं। जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य की लालिमा दिखाई दी, ‘छठ माता की जय’ के जयकारों के साथ अर्घ्य देकर पूजा समाप्त की गई। छठ पूजा को नई ऊर्जा, नई उमंग और रिश्तों को मजबूत करने का पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इसे करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति के जीवन में अनेक लाभ होते हैं, जिससे शारीरिक ऊर्जा, आत्मबल बढ़ता है और मानसिक शांति मिलती है।
प्रखंड प्रशासन द्वारा छठ घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूजा संपन्न होने के बाद व्रती महिलाओं ने अगले वर्ष पुनः छठ माता की पूजा करने का संकल्प लिया। इस दौरान कई व्रती महिलाएं और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button