गाजियाबाद

ठंड और कोहरे में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तिराहा चौकी में पुलिस और व्यापारियों में मंथन 

समीक्षा बैठक में सुरक्षा इंतजामों की निगरानी पर विशेष जोर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। तिराहा चौकी क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार दोपहर तिराहा चौकी परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में तिराहा चौकी इंचार्ज रविन्द्र सिंह ने क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिनिधियों
के साथ आपसी सहयोग और समंजस बढ़ाने के सम्बन्ध में यह  बैठक आयोजित की ।
बैठक के दौरान आगामी शीतकालीन मौसम में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर व्यापारियों के साथ विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों को ठंड और कोहरे के समय में अपने प्रतिष्ठानों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी तथा रात्रि के समय निजी सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के सुझाव दिए।
इसके अलावा प्रतिष्ठानों के बाहर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखने और देर रात तक खुले रहने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पुलिस गश्त के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि ठंड और कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से आपराधिक घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखनी चाहिए।
बैठक में व्यापार मंडल के रतन सिंह भाटी, संदीप गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, प्रेमपाल, अरविंद गोयल, विनीत कुमार,नीरज, राहुल राजू, इंद्र वर्मा, प्रदीप वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में पूर्ण सहयोग देने का  आश्वासन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button