इस्पातांचल स्वदेशी मेला का निर्माण कार्य जोरों पर
मेला 27 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगा मजदूर मैदान सेक्टर 4 में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। इस्पातांचल स्वदेशी मेला का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है । यह मेला 27 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगा । मेले का उद्घाटन धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो द्वारा होगा। इस आशय कि जानकारी मंच के प्रचार प्रसार प्रमुख सुजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस 23 वां स्वदेशी मेले में देश के कोने- कोने से स्टॉल धारक अपने-अपने स्टाल के साथ प्रदर्शनी में भाग लेंगे। अभी तक खादी के कपड़े, भागलपुरी सिल्क,लुधियाना के गर्म कपड़े, चीनी मिट्टी मिट्टी के बने वस्तु टेराकोटा गृहिणियों के लिए केटलरी, भदोही के कार्पेट सहारनपुर के फर्नीचर उषा सिलाई मशीन गोवर्धन स्टील अलमारी हाउसिंग के क्षेत्र में प्रसिद्ध आशियाना, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले नौका विहार के साथ लजीज पकवानों का स्टॉल अभी तक बुक हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर यहां के प्रसिद्ध मजदूर मैदान में मेला निर्माण कार्य शुरू हो गया है । साथ ही कार्यकर्ताओं में दायित्वों का भी वितरण हो चुका है। मंच के अधिकारियों निर्माण कार्य का निरंतर निरीक्षण कर रहे।



