जालौन
भाजपा में ही छोटे से कार्यकर्ता को बड़ा पद मिलना संभवःअनिल यादव
भाजपा प्रदेश मंत्री का प्रथम गृह जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। प्रदेश भाजपा की नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा होते ही जनपद जालौन के अनिल यादव को लंबे अंतराल के बाद पार्टी की प्रदेशीय कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो गया। जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी मिली कि प्रदेश मंत्री अपने गृह जनपद में आ रहे तो कालपी यमुना पुल से लेकर जिला मुख्यालय तक उनका भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय उरई पर नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अनिल यादव का जनपद के प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में जोरदार ढोल बजाकर आतिशबाजी के साथ भव्य दिव्य स्वागत किया गया कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा कई वर्षों के बाद जनपद को प्रदेश में स्थान मिला। इस अवसर पर अनिल यादव ने कहा कि यह पद मुझे नहीं मिला है हमारे जनपद को यह पद मिला है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को कब कौन सा पद मिल जाए कोई नहीं जानता। इसलिए हम सभी को पार्टी संगठन में लगातार अच्छे मन से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि पार्टी में कार्य करने के लिये किसी कार्यकर्ता के पास कोई पद हो। बगैर पद के भी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते है। इसके लिये इच्छाशक्ति होनी चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नागेंद्र गुप्ता, संजीव उपाध्याय, नरेंद्र सिंह जादौन, जगदीश तिवारी, पुष्पेंद्र सेंगर प्रशांत द्विवेदी, मनोज यादव, अशोक राठौर, राम अनुग्रह राजावत, अमित पाण्डेय, नीरज दुबे, रेखा वर्मा, मीनू मिश्रा सभी मंडल के अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


