बरेली

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक

AIMM ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी (AIMM) ने बरेली शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर जिलाधिकारी बरेली को स्मरण पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। मुख्तार अहमद ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न मोहल्लों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों के झुंड दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
मुख्तार अहमद ने कहा कि आवारा कुत्ते आए दिन राहगीरों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। कुत्तों के हमलों से घायल होने के साथ-साथ रेबीज जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस समस्या को केवल सामान्य समस्या न मानकर नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय मानना चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button