खैरथल
स्टेट बैंक आफ इण्डिया की राष्ट्रीय लोक अदालत आज किशनगढ़ में
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहर के मातौर रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इण्डिया बैंक शाखा 11297 का विशेष महत्वपूर्ण लोक अदालत का आयोजन किशनगढ़ बास स्थित कोर्ट परिसर में रविवार को प्रातः दस बजे किया जायेगा!
बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया की इस अदालत में मार्च वाली छूट अब दिसंबर में दी जा रही है!जिसमे एनपीए कृषि ऋण खातों पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी!जिसमे किसानों के पास बैंक से कृषि ऋण खातों का समझौता करने का अंतिम अवसर है!
प्रबंधक ने बताया की इसमें कृषि ऋण समझौते की राशि का बीस प्रतिशत टोकन राशि जमा करा कर अपने समझौते में रजिस्ट्रेशन कराकर निर्धारित तिथि तक जमा करा सकते है!उन्होंने अपनी जमीन की कुर्क होने से बचाने के लिए किसानों से अंतिम अवसर का फायदा उठाने की अपील की है!


