बाराबंकी

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण समारोह में जाते हुए जगह जगह लोगों ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा ने रविवार को कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व हनुमान मंदिर एव मसौली बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पर नतमस्तक होकर काफ़िले के साथ जिला मुख्यालय रवाना हुए इस दौरान जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया।
      बताते चले कि गत दिनों प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची मे कस्बा मसौली के मोहल्ला भूलीगंज निवासी पुराने भाजपा नेता रामसिंह वर्मा को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है रविवार को जिला भाजपा मुख्यालय पद भार ग्रहण करने से पूर्व भुल्लन वर्मा ने कस्बा मसौली स्थित भगवत दास हनुमान मंदिर मे दर्शन कर पुजारी रामलला से आशीर्वाद लिया तथा बाजार मे दुर्गा मंदिर मे पूजा की। ग्रह निवास से निकले भाजपा जिलाध्यक्ष का
इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा  कि वह पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यकर्ताओं के हित में काम करने का वचन दिया। श्री वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि भाजपा को आने वाले चुनावों में और भी बड़ी सफलता मिल सके।
इस मौक़े पर ब्लाक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीकान्त दीक्षित, अनिल वर्मा, आशीष वर्मा, प्रेमनंद वर्मा, मोहित कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार वर्मा  राज कुमार सोनी, देविशंकर सोनी मन्नू रावत आदि कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भूललन वर्मा का जोरदार स्वागत किया इस दौरान शिव कैलाश सोनी प्रदेश मंत्री नीरज पांडे जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा जिला मंत्री प्रवीण कुमार सिंह कोषाध्यक्ष देशराज सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार जिला मीडिया प्रभारी राम शंकर यादव कुमार यादव अंशु कश्यप अमन कश्यप सत्यप्रकाश शिवहरी वर्मा सहित शिक्षणेत्तर संघ के काफी सदस्य शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button