ललितपुर
पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी की पुण्यतिथि शक्ति दिवस के रूप में मनायी
कांग्रेस कार्यालय में सरदार पटेल जयन्ती भी मनायी गयी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी की पुण्यतिथि शक्ति दिवस, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओ ने इंद्रा गांधी व सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर फूलमाला चढ़ा कर श्रृद्धांजलि दीं गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दयाराम रजक ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा जिस समय देश में संसाधन की कमी थी, तब इंद्रा गांधी जी देश को आर्थिक संकट से निकाल कर हरित क्रांति लाकर देश आर्थिक उन्नति लाकर देश किसान, मजदूर, वेरोजगारों, को आर्थिक सम्पन्नता लाकर देश का विकास किया। उन्होंने कहा की जहाँ एक और आज मौजूदा सरकर पाकिस्तान से युद्ध में डर कर के सीज फायर करके अधिकृत कश्मीर गवा दिया। वही पर उस समय की तत्कालीन प्रधानमंत्री मंत्री स्व.इंदिरा गांधी ने 1972 के युद्ध के समय देश में संसाधन की कमी के बाबजूद पाकिस्तान के दो टुकड़े करके इतिहास ही नहीं विश्व का भूगोल बदल कर बांग्लादेश बना दिया। नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे ने कहा कि जिस समय देश को आजादी मिली तब तभी रजबाड़े देश में मिल गए थे, लेकिन पांच छै रजबाड़े देश मिला कर देश को एकता और अखंडता की मिशाल पेश की थी। संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत ने किया। बैठक में अनुशासन समिति अध्यक्ष अजय तिवारी, पूर्व प्रदेश सचिव जसपाल सिंह बंटी, जिला महासचिव शशिकांत दीक्षित, नेहा तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश रजक, रफीक अली, गजेंद्र सिंह बुंदेला, दरयाब सिंह, कुलदीप पाठक, असलम खा, उदलसिंह चंदेल, सीताराम राय, मकरंद किलेदार, दीपक रायकवार, अजय तोमर आदि उपस्थित थे।



