ललितपुर
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई एकता शपथ
रन फॉर यूनिटी- एकता की दौड़, अखण्डता का संकल्प

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेलजी की 150वीं जयंती पर रिजर्व पुलिस लाइन
रन फॉर यूनिटी किया गया भव्य आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। भारतरत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेलजी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने पुलिस लाईन में सरदार बल्लभभाई पटेलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की एकता शपथ दिलाई गई। एसपी ने कहा कि सरदार पटेलजी ने देश के एकीकरण में जो अद्वितीय योगदान दिया, वह राष्ट्र इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रशासनिक क्षमता एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच आज भी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। कहा कि पुलिस बल का प्रमुख दायित्व समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखना, सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करना एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी भावना के साथ सभी पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य पथ पर सदैव तत्पर रहकर कार्य करने का आह्वान किया गया। तत्पश्चात भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर एसपी मो.मुश्ताक के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी (एकता की दौड़) का भव्य आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्य महिला आयोग सदस्य अर्चना पटेल, एसपी मो.मुश्ताक हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को रवाना करने के साथ हुआ। रन फॉर यूनिटी में राज्यमंत्री मनोहर लाल, जिलाध्यक्ष हरिशचन्द्र रावत, विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, अन्य जनप्रतिनिधिगण , स्कूल, कालेजों के बच्चो, एनसीसी/स्काउट्स बच्चों, माडिया बन्धुओं, एएसपी कालू सिंह, क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं आमजन भी उपस्थित रहे।



