मथुरा

महिलाओं ने किया यमुना महारानी का चुनरी मनोरथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन के विरोध में महिलाओं ने यमुना तट पर चुनरी मनोरथ का आयोजन किया। महिलाओं ने यमुना मैया का पूजन-अर्चन किया और भजन-कीर्तन करते हुए परियोजना के विरुद्ध आह्वान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं नीलम गोस्वामी ने बताया कि यह मनोरथ यमुना जी को समर्पित था। उन्होंने कहा कि हमारी यमुना मैया ही इस कॉरिडोर रूपी राक्षस का अंत करें, यही प्रार्थना है। उन्होंने कॉरिडोर को वृंदावन की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए गंभीर खतरा बताया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि महिलाओं ने यमुना जी को लंबी चुनरी अर्पित की और सामूहिक भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रकट कीं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस परियोजना पर पुनर्विचार किया जाए, क्योंकि इससे सैकड़ों परिवारों के विस्थापन का खतरा है और धार्मिक स्थलों को नुकसान हो सकता है। इस दौरान सुनीता गोस्वामी, सुमन गोस्वामी मधु गोस्वामी, पुष्पा गोस्वामी, निशा शर्मा, राखी गोस्वामी, माला गोस्वामी, पूनम गोस्वामी, अंजना गोस्वामी, सीमा गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button