राजस्थान
खेड़ी गांव की रौनक लाटा ने राज्य स्तर पर जूडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रींगस बावड़ी। ग्राम पंचायत जाजोद के ग्राम खेड़ी की बेटी ने कांस्य पदक जीता। प्रवीण लाटा ने बताया कि भरतपुर जिले के लोहागढ़ में आयोजित जूडो चैंपियनशिप स्टेट के जूनियर और क्रेडिट की जूडो प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें गांव खेड़ी जाजोद की रौनक लाटा ने राज्य स्तर स्तर कांस्य पदक जीतकर परचम लहराया। बेटी लाटा को इस बारे में जब पूछा गया है तो उन्होंने बताया इसका श्रेय मैं चैंपियंस ग्रुप के डायरेक्टर आशुतोष को देना चाहती हूं। जिन्होंने मुझे खेल के लिए प्रेरित किया एवं मेरी कोच कविता को देना चाहती हूं । जिन्होंने मेरे को अल्प समय में प्रशिक्षित करने की कड़ी मेहनत की पदक जीतने पर जूडो संघ के जिला अध्यक्ष महेश खोखर जिला सचिव नारायण कुमावत ने धन्यवाद दिया।
![]()
![]()
![]()



