पाकुड़

पाकुड़ में फाइलेरिया रोकथाम के लिए दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित

Drug administration program organized for filariasis prevention in Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में चल रहे फाइलेरिया रोकथाम अभियान के तहत व्यापक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में पाकुड़ पुलिस ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान का हिस्सा बने और निर्धारित समय पर दवा का सेवन अवश्य करे। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पाकुड़िया थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। इस दौरान पुलिसकर्मी और अधिकारी उत्साह के साथ अभियान में भाग लेते हुए देखे गये। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि हाथी-पांव जैसी गंभीर जटिलताओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन है। उन्होंने कहा कि सरकार इस अभियान के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है और सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसमें पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करे। पाकुड़ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और जनता को दवा सेवन की प्रक्रिया एवं लाभों के प्रति जानकारी देने का संकल्प लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button