पाकुड़

दिव्यांग जहीरुल शेख को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने उपलब्ध कराया व्हीलचेयर, जताया आभार

District Social Welfare Officer provided wheelchair to disabled Zaheerul Sheikh, expressed gratitude

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत अंजना ग्राम के निवासी दिव्यांग जहीरुल शेख ने आज शुक्रवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडिस बाड़ा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शारीरिक असमर्थता के कारण उन्हें चलने-फिरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा उन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता है। उनकी स्थिति को देखते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर तुरंत व्हीलचेयर का वितरण कराया। व्हीलचेयर प्राप्त कर जहीरुल शेख अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने जिला समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन, पाकुड़ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी सहायता करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button