झांसी
85 लाख पौधों से बढ़ेगा जिले का वन क्षेत्र, लगेंगे फूल-फल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी। वन विभाग औषधीय पौधों के साथ-साथ अब फल और फूल के पौधे भी रोपेगा। इससे वन क्षेत्र का दायरा बढ़ने के साथ ही महानगर और ग्रामीण अंचल हरा भरा नजर आएगा। सोमवार से विभाग इन्हें रोपने की तैयारी शुरू कर देगा।
वनाधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि पौधरोपण के लिए उन्होंने पहले से ही तैयार शुरू कर दी थी। हर साल वह फल और औषधीय पौधे तैयार करते थे, लेकिन इस बार उनकी नर्सरी में फूल के पौधों को भी शामिल किया गया है। जुलाई के प्रथम सप्ताह से होने वाले पौधरोपण के लिए उन्होंने चिह्नित जमीन पर गड्ढे खोदने का काम भी पूरा कर लिया है ।

वनाधिकारी ने बताया कि फूल में इस बार उन्होंने अमलतास और गुलमोहर की पौध उनके पास उपलब्ध है।
फल में जामुन, आम, महुआ, आंवला, इमली सहित अन्य फलदार पौधे हैं। वहीं, औषधीय पौधों में सहजन, अर्जुन सहित अन्य पौधे हैं। पहली बार उनकी नर्सरी में एलोवेरा के भी पौधे उपलब्ध हैं। यदि कोई अपने घर में लगाना चाहता है तो वह वन विभाग से इसे प्राप्त कर सकता है। वनाधिकारी ने बताया कि साल दर साल जनपद के हरित क्षेत्र में वृद्धि हो रही है और यह वृद्धि प्रदेश में सबसे बेहतर है। विभाग तेजी से काम कर रहा है।