खैरथल
150 वीं जयंती पर याद किये गये लौहपुरूष सरदार पटेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में लोह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार सुबह 11:00 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। एएसपी भार्गव ने पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला।
और सरदार पटेल की ओर से देश की एकता व अखंडता के लिए किए गए कार्य को याद किया गया। सरदार पटेल के आदर्श व विचारों पर चर्चा कर सभी से एक बेहतर समाज व देश का निर्माण करने में सहयोग की अपील की गई।इस समारोह मे विधालय स्टाफ,विधार्थी थानाप्रभारी दिनेश मीणा, दयानन्द आदि मौजूद रहे


