गोड्डा

घाटशिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के शानदार जीत के बाद कारगिल चौक में आतिशबाजी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा। झारखंड के घाटशिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सुमेश सोरेन के शानदार जीत के बाद शहर के कारगिल चौक में आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया गया। झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की ओर से जीत का जश्न जमकर मनाते हुए कारगिल चौक के आसपास से गुजर रहे लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। अवसर पर प्रेमनंदन कुमार ने कहा कि घाटशिला में झामुमो प्रत्याशी के जीत का श्रेय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूर दृष्टि का प्राचायक है। उनके 1 साल के विकास को मद्देनजर रखते हुए घाटशिला के मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरी ओर जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने बिहार चुनाव के परिणाम पर स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार में अगर महागठबंधन धर्म का पालन होता तो ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिलती। बिहार में महागठबंधन के मामले में हम सभी दुखी हैं। इस मामले में शीर्ष नेताओं की ओर से इस मामले में आगे निर्णय लिया जाना है। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष युसूफ अंसारी देवा सहित इस अवसर पर बिजय महतो, सुमन कुमार, अजय देव, मिनहाज, संतलाल मरांडी, प्रशांत कुमार, यूसुफ अंसारी, राज कुमार दास, रूपेश, आदित्य, रंजन, शमशाद आलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button