ललितपुर

 एमईएस ग्राउण्ड को खेल कार्यों के लिए आरक्षित करने की मांग

युवाओं ने डीएम को भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। समाचार पत्रों के जरिए विकास कार्यों के लिए रक्षा विभाग की करीबन 272 एकड़ जमीन राजस्व को प्राप्त होने के बाद इलाइट के पास बना एमईएस खेल मैदान को खेल कार्यक्रमों के लिए ही आरक्षित रखे जाने की मांग को लेकर युवाओं ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि विकास कार्यों के लिए रक्षा विभाग की करीबन 272 एकड़ जमीन राजस्व को प्राप्त हो गयी है, जिसे आवास-विकास बोर्ड को सौंपने की तैयारी है। उपरोक्त भूमि में इलाइट चौराहे, रामनगर रोड ललितपुर स्थित एमईएस ग्राउण्ड भी शामिल है। जिसमें शहर के समस्त खिलाडिय़ों को वर्षों से प्रतिदिन खेल व शारीरिक गतिविधियों में दौड़ करते हैं। साथ ही विभिन्न टूर्नामेंट आदि का आयोजन होता है। यदि यह ग्राउण्ड आवासीय कालोनी में चला जाता है तो भविष्य में शहर का एक मात्र खेल ग्राउण्ड समाप्त हो जायेगा और शहर के मध्य खेल क्रियाओं में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। युवाओं ने डीएम से मामले में सर्वे कराकर एमईएस ग्राउण्ड को खेल के लिए आरक्षित रखे जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय आरिफ खान, विक्रम सिंह, जितेन्द्र विश्वकर्मा, चन्द्रेश कुमार, कपिल चौहान, नितांश विश्वकर्मा, मनीष गौतम, अमन, फरहान, जयकुमार के अलावा अनेकों युवा मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button