जालौन
महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी, छात्राओं ने नारों से जगाई नारी शक्ति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। सेठ वीरेन्द्र कुमार महाविद्यालय, गुढ़ा न्यामतपुर उरगांव रोड में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम-प्रचार अभियान के अंतर्गत महिला जागरूकता अभियान एवं महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नारों के माध्यम से नारी शक्ति को जागृत करने और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
छात्रा अक्षरा तिवारी ने “अंधा छोड़ो नारी, मन की आँखें खोलो नारी” नारे के जरिए महिलाओं को अंधभक्ति से दूर रहने की प्रेरणा दी। वहीं मोनिका देवी ने कहा “नारी में है शक्ति अपार, वही करेगी जग उद्धार।” दीपाली बाथम ने अपने नारे में संदेश दिया कि “नारी नर से हीन नहीं, ये दुनिया के अधीन नहीं।” संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सौम्या पटेल ने कहा कि यदि महिलाएं अपनी आंतरिक शक्ति को पहचान लें, तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मानसी प्रजापति ने वेदों का उल्लेख करते हुए कहा, “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” अर्थात जहां नारियों का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान अवंतिका शर्मा, मुस्कान कुशवाहा, जया, निकेता सिंह, अंशिका गुप्ता, सोनाली, वैष्णवी, रागनी, सृष्टि पचैरी, वैष्णवी पोरवाल सहित अनेक छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी तथा महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


