शामली

विकसित भारत संकल्प सभा के बाद निकाली सेवा ज्योति यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। नगरपालिका परिषद शामली के प्रांगण में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल तथा जिला प्रभारी राजा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना।

प्रधानमंत्री के संबोधन में विकसित भारत के संकल्प, सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार रखे गए। संबोधन के बाद नगरपालिका परिसर से सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव चौक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक करना संगठन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम का संचालन पीयूष सैनी ने किया। इस अवसर पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, महामंत्री राजेश मलिक, पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, प्रतिभा उर्फ सिमरन, बबिता चौहान, विनीत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष थानाभवन संजय शर्मा, कपिल पंवार, पुनीत द्विवेदी, रोबिन गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button