बाराबंकी
चोरों के आतंक से ग्रामीण परेशान घर में घुसकर 45 हजार नगदी पर किया हाथ साफ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली में रविवार की देर शाम घर में घुसे अज्ञात चोरों ने 45 हजार की नगदी गायब कर दी पीड़ित युवक ने थाने पर चोरी की तहरीर दी है।
बताते चले कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी मो0 जावेद पुत्र मो0 नसीम की पत्नी व बहन घर के बाहरी कमरे मे मौजूद थे उसी दौरान करीब रात्रि 8 बजे घुसे अज्ञात चोरो ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखी 45 हजार की नगदी गायब कर दी। पत्नी व बहन जब घर के अंदर गयी तो अस्त व्यस्त अलमारी को देख जब देखा तो अलमारी मे रखी 45 हजार की नगदी गायब थी पीड़ित मो0 जावेद ने रात्रि मे डायल 112 मे सूचना दी मौक़े पर पहुंची पी आर वी पुलिस ने मौका मुआयना किया पीड़ित ने थाने मे चोरी की तहरीर दी है।



