स्वर्गीय जगदीश प्रसाद उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित यज्ञ में वक्ताओं ने की आतंकवाद की निन्दा।
दिल्ली आतंकवादी हमले में मारे गये भारतीय नागरिकों की आत्मशान्ति के लिए हुईं प्रार्थना।

आतंकवाद व देशद्रोहियों के विरुद्ध वक्ताओं ने की कठोर कानून बनाने की अपील।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
छपरौली : क्षेत्र के गाँव तिलवाड़ा में स्वर्गीय जगदीश प्रसाद उपाध्याय की 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजित यज्ञ में आतंकवादी हमलों में घायल भारतीय नागरिकों के स्वास्थ्य की मंगल-कामनाओं के साथ हमले में मारे गये नागरिकों की आत्मशान्ति के लिए प्रार्थना की गयी।
यज्ञ पर उपस्थित वक्ताओं ने आंतकी हमलों की निन्दा करते हुए देशद्रोही व्यक्तियों के विरुद्ध सरकार से कठोर कानून बनाने की अपील की गयी। वक्ताओं द्वारा देशभक्त नागरिक के दायित्व को पूरा करते हुए अपने आस-पास रोहियां, बंगलादेशी और आतंकी गतिविधियों में संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना शासन-प्रसाशन को देने तथा सम्भावित खतरे से लोगों को आगाह करने का संकल्प धारण करने को कहा गया।
यज्ञमान के रूप में युवराज सूर्या उपाध्याय एवं ब्रह्मा के रूप में प्रधानाचार्य अनंगपाल आर्य ने स्मृति यज्ञ का दायित्व निर्वाह किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार आर्य, डीजीसी बागपत एडवोकेट भूपेन्द्र वशिष्ठ, एडवोकेट रविकुमार, प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार सरोहा, प्रधानाचार्य सुनील कुमार आर्य, प्रधानाचार्य रविकुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार, योगी रविकुमार फौजी, मास्टर रणवीर सिंह सरोहा, अरविन्द कुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य विकास कुमार, अमित चौहान, डॉक्टर जगत सिंह, डॉक्टर जितेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार खोखर, समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय, विनय कुमार आर्य,प्रदीप कुमार उपाध्याय, अंकित कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।




