बोकारो

आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति

किसानों के बीच चना, सरसों, गेहूँ एवं सब्जी बीज का किया गया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बोकारो : नावाडीह प्रखंड के सदर पंचायत नावाडीह स्थित आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला मे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद गोरियाकर्मा हजारीबाग के सहयोग से रविवार को 50 किसानों के बीच विभिन्न प्रकार के सरसों, चना, गेहूँ एवं सब्ज़ी के उन्नत क़िस्म के बीज का वितरण किया गया। यह वितरण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निदेशक विशालनाथ पांडेय, सीसीएल पर्यावरण विभाग के अचुतानंद प्रसाद, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृष्ण प्रकाश व सतीश कामत, समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
■ निदेशक विशालनाथ पांडेय ने कहा कि आज कृषि क्षेत्र तेजी से बदल रहा है देशभर में किसान उन्नत बीज, वैज्ञानिक पद्धति और आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी उत्पादकता बढ़ा रहे हैं। नावाडीह जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों से किसानों को नई जानकारी मिलती है और उनकी आय में सीधा सुधार होता है। ICAR का उद्देश्य है कि हर किसान वैज्ञानिक कृषि को अपनाकर आत्मनिर्भर बने। उन्होंने आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग, बीज चयन, मिट्टी परीक्षण, उर्वरक प्रबंधन और जल संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर दिया।
■ सीसीएल पर्यावरण विभाग के अच्युतानंद प्रसाद ने वर्तमान में युवाओं के खेती से विमुख होने पर चिंता व्यक्त की और कहा की आज युवा पीढ़ी खेती से दूर होती जा रही है और गलत दिशा में भटक रही है। हमें गाँव–गाँव जाकर युवाओं को कृषि का महत्व समझाना होगा तथा कृषि को एक रोजगार और उद्यमिता के रूप में बढ़ावा देना होगा। यदि ग्रामीण युवा खेती की ओर लौटते हैं, तो न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी बल्कि गाँवों की आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।
■ समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा किसानों के बीच सरसों, गेहूँ, चना एवं उन्नत क़िस्म की सब्जी बीज का वितरण समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला में किया गया । इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि किसान खेती करके आत्मनिर्भर किसान बन सकें। उन्होंने कहा कि नावाडीह कृषि उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का निर्माण भी किया गया है जिसमें जुड़ने वाले किसानों को समय समय पर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। आनेवाले समय में नावाडीह में बड़े पैमाने पर किसानों को खेती कार्य से जोड़ा जाएगा इसको लेकर संस्था के द्वारा तैयारी चल रही है।
मौके पर चंदन कुमार, आशीष मिश्रा, अरुण कुमार, अजय कुमार, भूनेश्वर महतो, मिथलेश्वर महतो, ललिता कुमारी, संजू कुमारी, कान्ति कुमारी, गुलाबी देवी, सहित कई किसान थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button