बरेली
युवा ही पार्टी की रीढ़ हड्डी है – जिला अध्यक्ष शिव चरन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पार्टी कार्यालय पर सभी समाजवादी फ्रंटल प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप रहे तथा बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असलम खान ने की। शिव चरन कश्यप ने कहा कि युवाओं को पार्टी की रीढ़ बनकर मेहनत करनी होगी, संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करना ही समाजवादी आंदोलन की असली ताकत है ऐसे समय में समाजवादी पार्टी ही विकल्प है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर सकती है। अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि सभी युवाओं को समाजवाद और मा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के विचार समाज को दिशा देने वाले हैं। हमें पीडीए के सभी वर्गों को जोड़कर एक मज़बूत सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़नी है।
बैठक का संचालन जावेद गद्दी ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष एजाज़ अहमद,छात्रा सभा के अविनाश मिश्रा,श्रमिक सभा के यशवीर यादव, अधिवक्ता सभा के श्याम वीर सिंह, ने भी अपने विचार रखे।ठाकुर संतोष सिंह, पिंकू धर्मपाल लोधी,पन्नालाल साहू,आदि कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।



