ललितपुर

रिपोर्टिंग पुलिस चौकी राजघाट पहुंचे एसपी

अपराध व कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दिये निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने मंगलवार को कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रिपोर्टिंग चौकी राजघाट का आकस्मिक निरीक्षण कर चौकी परिसर, बैरक व कार्यालय, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया। एसपी ने सम्पूर्ण चौकी परिसर में समुचित लाइट का प्रबन्ध करना एवं चोकी परिसर/ कार्यालय को स्वच्छ रखने हेतु निर्देशित किया। चौकी पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को चौकी प्रभारी द्वारा स्वयं सुनकर शत-प्रतिशत निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। चौकी में लम्वित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने व वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने किये जाने हेतु निर्देशित किया। लम्बित आईजीआरएस/प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने व शत-प्रतिशत फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया। साथ ही चौकी प्रभारी को प्रतिदिन चौकी क्षेत्र में पैदल गस्त करने हेतु निर्देशित किया। पैदल गस्त के दौरान संदिग्ध वाहन, व्यक्ति, वस्तु के विरुद्ध चेकिंग चलाने हेतु निर्देशित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक व उनका पालन कराने हेतु निर्देशित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button