बेतुल

बैतूल स्वजनों की स्मृति में मंगल भवन निर्माण के लिए 72 हजार की सहायता राशि भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ग्राम मालेगांव में स्वजनों की स्मृति में मंगल भवन निर्माण के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई। स्व. गीता बाई महाले पत्नी गणेश राव महाले शिक्षक की स्मृति में 21 हजार रुपए की राशि दी गई। वहीं स्व. अंकुश राव देशमुख की स्मृति में उनके पुत्र विजय देशमुख, अश्विन देशमुख तथा उनकी पत्नी द्वारा 51 हजार रुपए की सहायता राशि भेंट की गई।
यह राशि भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष यूडी लिखितकर, उपाध्यक्ष यशवंत राव देशमुख और प्रोफेसर एमडी वाघमारे को सौंपी गई। इस पहल की ग्रामवासियों और उपस्थित स्वजनों ने सराहना की तथा मंगल भवन निर्माण में आगे भी बढ़-चढ़कर सहयोग करने की बात कही। ग्रामवासियों ने इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button