कानपुर

श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : श्री खाटूश्याम मित्र मण्डल द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर ए ब्लॉक गुजैनी निकट रामलीला मैदान स्थित मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस पर जलसा साँवरे का वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा श्री खाटूश्याम जी के दर्शन एवं भजन-कीर्तन का आनंद लिया। इस दौरान बाबा के दरबार में अखंड ज्योति,भव्य दरबार,दिव्य दर्शन,अलौकिक श्रृंगार,फूलों की होली,छप्पन भोग,श्री श्याम रसोई और इत्र वर्षा ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया एवं पूरी रात श्याम प्रेमी बाबा के गीतों पर झूमते रहे जहां भजन गायक विवेक लाडला,नीरज गौड़,देवा शुक्ला, आराधना शुक्ला के भक्तिमय गीतों से भजनों की गंगा बही। इस कार्यक्रम में विवेक लाडला जागरण ग्रुप द्वारा भजन संध्या एवं बाबा श्याम के गुणगान की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मण्डल के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और युवाओं से शिक्षा के साथ धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर देव अग्निहोत्री,राज कुमार तिवारी,संजय तिवारी,अभिजित दास,राहुल तिवारी,सुनील साहू,जितेंद्र मखीजा,योगेश ढिंगरा,अंकित तिवारी,काव्या मल्होत्रा सहित मण्डल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button