बेतुल

बैतूल बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मनाया संविधान दिवस 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा नगरपालिका स्कूल आमला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। इस दौरान सभी ने संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्प अर्पित किए और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री रामानंद बेले ने भारत के संविधान की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का संविधान ही वह शक्ति है जिसके कारण देश के शोषित, वंचित, पीड़ित वर्गों और महिलाओं को समान अधिकार, न्याय और सम्मान प्राप्त हुआ है। संविधान ने सबको समान अवसर प्रदान कर समाज में सामाजिक न्याय की स्थापना की है। साथ ही उन्होंने समाज को संगठित होकर एकता, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के यशवंत झारबड़े, फूलचंद वर्मा, विनोद नागले, विश्राम उईके सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button