साहेबगंज

अमरुद पेड़ से लटकता हुआ मिला महिला की शव, पति सह- परिजन घर से फरार

Woman's body found hanging from a guava tree, husband and family members absconded from home

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। गुरुवार रात्रि जिला के सदर प्रखण्ड अन्तर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियरा निवासी कैलाश मंडल की 21 वर्षीय पत्नी अंजू देवी का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता हुआ घर के बाहर अमरूद के पेड़ से बरामद किया गया है, जिससे देख हत्या की आशंका जतायी जा रही है। इस खबर का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी है। शव को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है, लगता है किसी ने महिला की हत्या कर पेड़ से लटका दिया है। इस मामले की खबर पुलिस को मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गयी है। साथ ही कागजी प्रकिया करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मंजू देवी बिहार की रहने वाली थी, जिसका विवाह लगभग तीन माह पहले हाजीपुर दियरा निवासी कैलाश मंडल के साथ हुई थी। मृतक अंजू देवी के चचेरे भाई सोनू कुमार मंडल ने मीडिया को बताया कि गुरुवार की रात्रि करीब 11 बजे हमलोगों को पता चला कि अंजू देवी फांसी लगा ली है। करीब रात्रि 1 बजे हमलोग परिजन के साथ पहुंचे तो देखा कि घर के बाहर अमरूद के पेड़ में साड़ी के फंदे से अंजू देवी का शव लटका हुआ है। हमलोगों को आशंका है कि उनके पति कैलाश मंडल और उनकी भाभी सोनी देवी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। मुफ्फसिल थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया है कि मामले की जांच चल रही है। मृतिका के पति और परिजन सभी लोग घर से फरार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button