खैरथल
जिला प्रभारी सचिव ने किया निर्माणाधीन जिला अस्पताल भिवाड़ी का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला प्रभारी सचिव पूनम ने गुरुवार को निर्माणाधीन जिला अस्पताल भिवाड़ी का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं कार्य पूर्ण होने में हो रहे विलंब के संबंध में जानकारी ली।
जिला प्रभारी सचिव ने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यकारी एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीड़ा गिरधर बेनीवाल, विशेषाधिकारी कार्यलय जिला निर्वाचन अधिकारी ऐश्वर्यम प्रजापति, पीएमओ सागर अरोड़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

