उत्तरकाशी

276ग्राम अवैध चरस के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये चौकी डामटा, पुरोला की टीम द्वारा 1 अभियुक्त को 276 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन ,अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु सभी कोतवाली/थाना प्रभारी सहित SOG /ANTF की टीम को लगातार प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
चौकी डामटा, पुरोला पुलिस की टीम द्वारा कल देर सांय को चैकिंग के दौरान डामटा के समीप मातला बैण्ड के पास से मोहन सिंह(68 वर्ष) को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 276 ग्राम चरस बरामद की गयी है।

गिरफ्तारी तथा बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । ज्ञात हो पुलिस लगातार अभियान चलाकर अवैध नशा का करोबारियों पर शिंकजा कस रही है तथा जनता से सहयोग व अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील कर रही हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button