खैरथल

ईपी स्कूल के होनहारों ने मनवाया लोहा ; भव्य रैली निकालकर किया गया प्रतिभाओं का सम्मान

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने दिखाई हरी झंडी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरों 
खैरथल: ईपी स्कूल के होनहारों ने इस बार बोर्ड परीक्षा में हर बार की तरह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाले इन्हीं प्रतिभाओं के सम्मान में विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थी शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। डीजे के संग नाचते हुए सभी का उत्साह देखते ही बनता था। रास्ते में जगह-जगह रैली का क्षेत्र वासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था निदेशक आजाद चौधरी को साफा पहनाया गया और सभी को शरबत वितरित किया गया। ईपी स्कूल की ख्याति इस कदर है कि जिस प्रकार से क्षेत्र वासियों ने विद्यालय पर भरोसा दिखाया उस भरोसे पर विद्यालय ने भी हमेशा खरा उतरने का प्रयास किया है। इस सम्मान रैली को जिला कलेक्टर खैरथल किशोर कुमार, वरिष्ट चिकित्सक डां राजेश लालवानी ने हरीझंडी दिखा कर ई पी परिसर से रवाना किया शहर के मुख्य मार्गो पर रैली का लाइंस कल्ब, जाटव समाज संस्थान व अन्य लोगों द्वारा स्वागत किया और जलपान कराया लायन रिंकू मेहता,लायन सुभाष गोयल, ईपी निदेशक आजाद चौधरी मौजूद रहे इसके बाद रैली विद्यालय परिसर में इसका समापन हुआ। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी जगह-जगह होनहारों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।ईपी के विधार्थियों ने आईआईटी और नीट ,सीए,सीएस परीक्षाओ मे अपना लोहा मनवाया है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button