रामपुर शाहबाद
मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को आयोजन गन्ना समिति अफजलगढ़ के ग्राम भटपुरा में द्वारिकेश चीनी मिल एवं गन्ना विकास परिषद अफजलगढ़ में किया गया।इस गोष्ठी में कई बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मृदा ऊर्वरता प्रबंधन एवं खेत की तैयारी। खेत की मिट्टी को ट्राईकोडर्मा से शोधित करें।
लाल सड़न रोग से ग्रसित गन्ना प्रजाति 0238 को नवीनतम एवं उन्नतशील गन्ना प्रजातियों से विस्थापित करें। बुआई से पहले बीज गन्ना शोधन अवश्य करें।
शरद काल में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में 0118, को.लख. 14201, 16202, को.शा. 13235, 17231, 18231 गन्ने की बुआई एक सौ फसल के साथ अवश्य कर रहे हैं।शरद काल में लाइन से लाइन की दूरी चार फीट पर ट्रेंच विधि से बुआई करें।गन्ने को गिरने से बचाने के लिए गन्ने की बंधाई अवश्य करें।इस समय गन्ने के खेतों में बेल उग आती है, समय समय से इसको खेत से निकालते रहें।गन्ना समिति अफजलगढ़ के सचिव ने कृषको से अपील की, कि समिति स्तर पर स्थापित फार्म मशीनरी बैंक मे उपलब्ध, एम बी प्लॉउ, आर एम डी, पावर स्प्रेयर, चीज़लर एवं मलचर, रिंग पिट डिगर आदि कृषको को आसान किराये पर उपलब्ध है, उसका लाभ उठा सकते है. मा. मुख्य मंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षणगोष्ठी मे सचिव,साहब सिंह सत्यार्थी, मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) उमेश कुमार सिंह बिसेन, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) डॉ॰ रजनीश सिंह, मुख्य प्रबंधक ( गन्ना) अनिल सिंह पवार, अतिरिक्त प्रबंधक (गन्ना) अनिल धनखड़ , गन्ना पर्यवेक्षक श्री रूपचंद एवं करीब 60 से अधिक गन्ना कृषक उपस्थित रहे।


