बागपत

गांधी और शास्त्री जयंती पर होगा हवन यज्ञ, प्रसाद वितरण और अटूट भंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

शाहपुर बडौली : वार्ड 12 से भावी प्रत्याशी नीतीश तोमर (खाट वाले) की ओर से 2 अक्टूबर को विशेष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में वार्ड 12 में सुख शांति हेतु हवन यज्ञ किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण और अटूट भोजन भंडारा आयोजित होगा।

नीतीश तोमर ने बताया कि यह आयोजन वार्ड की एकता, भाईचारे और सेवा भाव का प्रतीक होगा। उनका कहना है कि गांधी और शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और सेवा को जीवन का मूल मंत्र बनाया और हम सबको भी उन्हीं आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

क्षेत्र की जनता इस आयोजन को लेकर उत्साहित है और बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button