रामपुर शाहबाद
शाहबाद में बाइक दुर्घटना,पिता-पुत्र समेत तीन घायल
शादी से लौटते समय चालक को नींद आने से हुआ हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सोमवार को एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब वे मुरादाबाद से शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार, शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नरेंद्रपुर निवासी 59 वर्षीय सतीश अपने 30 वर्षीय बेटे रितिक और 10 वर्षीय बेटे सनी के साथ मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र के हरियाणा गांव में शादी में गए थे। वापस लौटते समय शुगर मिल के पास बाइक चला रहे रितिक को अचानक नींद का झोंका आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।हादसा देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहबाद पहुंचाया गया।सीएचसी में डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। सतीश और रितिक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया।

