जिला प्रशासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं वॉकाथान का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो।
बरेली : दीक्षा भण्डारी प्रभागीय वनाधिकारी बरेली के निर्देशन में बरेली वन प्रभाग द्वारा आयोजित कराया गया। सर्व प्रथम श्रीमती सौम्या अग्रवाल मण्डलायुक्त बरेली मण्डल, बरेली द्वारा गांधी उद्यान से विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” के तहत वॉकाथान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। ग्रह वॉकाथान गांधी उद्यान से खुर्रम गौटिया मार्ग से होते हुये श्यामगंज और श्यामगंज से बरेली कॉलेज होते हुये गांधी उद्यान पर समाप्त हुयी । खुर्रम गौटिया मार्ग पर 300 बेड अस्पताल के पास वॉकाथान के प्रतिभागियों हेतु सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था वन विभाग द्वारा की गयी। वॉकाथान में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों द्वारा जगह-जगह पर पडी हुयी प्लास्टिक को भी एकत्र किया गया। तत्पश्चात गांधी उद्यान मैं जिलाधिकारी बरेली, प्रभागीय वनाधिकारी , पुलिस अधीक्षक नगर, मुख्य विकास अधिकारी बरेली, ग्राम प्रधान भरतौल व अन्य लोगो द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कुल 21 पौधों का रोपण किया गया। इसके पश्चात सभी लोगो को जिलाधिकारी बरेली द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ दिलायी गयी। वॉकाथन में प्लास्टिक एकत्र करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरूस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगो द्वारा प्रतिभाग किया गया।



