शामली

व्यक्तिगत विवाद को समाज से जोड़ना उचित नहीं : भारतीय उपाध्याय समाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। भारतीय उपाध्याय समाज की बैठक में मोहल्ले में सभासद और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद को समाज से जोड़ने पर नाराजगी जताई गई। समाज के जिलाध्यक्ष रामकिशन उपाध्याय ने कहा कि मामला व्यक्तिगत स्तर का है और इसका भारतीय उपाध्याय समाज से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के नाम पर किसी व्यक्तिगत विवाद को राजनीतिक रंग देने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।

मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामकिशन उपाध्याय ने कहा कि शामली में भारतीय उपाध्याय समाज का संगठन है। किसी व्यक्ति द्वारा स्वयं को प्रदेश या राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर किसी स्थानीय विवाद को समाज से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने ऐसे बयानों की निंदा करते हुए कहा कि समाज के लोग आपसी भाईचारे और प्रेमभाव के साथ रहते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी मोहल्ले के विवाद को पूरे समाज का मुद्दा बनाने से समाज में गलत संदेश जाता है। जिस सभासद के साथ घटना बताई जा रही है, उसका समाज से कोई सरोकार नहीं है। समाज इस व्यक्तिगत विवाद में किसी पक्ष के समर्थन में नहीं है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के नाम का इस्तेमाल कर किसी व्यक्तिगत या राजनीतिक विवाद को तूल नहीं दिया जाना चाहिए। इस दौरान सभासद द्वारा किए गए कथित कृत्य की भी उपस्थित लोगों ने निंदा की। बैठक का संचालन रामबीर राठी ने किया। इस अवसर पर संजय उपाध्याय, योगीनाथ, राजबीर सिम्भालका, केपी मट्टी, विकास उपाध्याय, सत्यपाल उपाध्याय, दुष्यंत उपाध्याय, सतेंद्र उपाध्याय, जयपाल उपाध्याय, सतपाल कुड़ान, रविंद्रनाथ, सुरेश उपाध्याय, डॉ. श्रीपाल, प्रताप भट्टी, संजय उपाध्याय सभासद और मनोज उपाध्याय सभासद मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button