कैराना

साढ़े नौ लाख ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। न्यायालय में विचाराधीन जमीन के मुकदमे को पक्ष में कराने का झांसा देकर साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कांधला के मोहल्ला मिर्दगान निवासी कासिम राणा ने मुकदम दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी कृषि भूमि से संबंधित वाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। करीब दो माह पहले कचहरी में उसकी मुलाकात गांव भूरा निवासी मेहताब उर्फ मेहता से हुई थी। आरोप है कि मेहताब ने अधिकारियों में अपनी पहुंच होने की बात कहते हुए मुकदमे का फैसला उसके पक्ष में कराने का भरोसा दिया। इसके एवज में उससे एक लाख पांच हजार रुपये लिए। बाद में काम नहीं होने पर रकम के संबंध में जानकारी मांगी, तो आरोप है कि उसके साथ अभद्रता की गई तथा धमकाकर 8.45 लाख रुपये और ले लिए गए। रकम वापस मांगने और शिकायत करने पर उसे धमकी भी दी गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मेहताब उर्फ मेहता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button