बागपत

बड़ौत के दिलीप विहार में पालिका अध्यक्ष ने किया पार्क का भव्य उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत। नगर के दिलीप विहार में मंगलवार को नवनिर्मित पार्क का भव्य उद्घाटन नगर पालिका परिषद की ओर से किया गया। पार्क के उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, महिलाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पालिका अध्यक्ष अश्वनी तोमर ने पार्क का उद्घाटन करते हुए कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ लोगों को स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है।
चेयरमैन अश्वनी तोमर ने कहा
“दिलीप विहार में पार्क का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि बड़ौत शहर में विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा वातावरण भी मिले। यह पार्क केवल हरियाली का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए स्वस्थ वातावरण में समय बिताने का बेहतर स्थान बनेगा। नगर पालिका क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्रवासियों के सहयोग से बड़ौत को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधाजनक बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।”
पार्क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि पार्क बनने से बच्चों के खेलने तथा बुजुर्गों और महिलाओं के टहलने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही इससे दिलीप विहार की सुंदरता में भी इजाफा होगा।
कार्यक्रम में शोकिनपाल तोमर, प्रधानाचार्य महिपाल, रविन्द्र ठेकेदार, रविन्द्र तोमर, अमित ठेकेदार, योगेंद्र दरोगा, कृष्णपाल मास्टर, शिवकुमार, राममेहर और पवन फौजी सहित दर्जनों महिलाएं और सैकड़ों वार्डवासी मौजूद रहे।
क्षेत्रवासियों ने पार्क के उद्घाटन पर पालिका अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों से लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पार्क के रखरखाव और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का भी भरोसा दिलाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button