असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में NDA की जीत का संकल्प
पलाशबाड़ी में भव्य सभा में उमड़ा जन-समुद्र।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम के कामरूप जिले के अन्तर्गत पलाशबाड़ी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में रविवार को एक विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की गरिमामय उपस्थिति ने समा बांध दिया। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा के मजबूत नेतृत्व में असम विकास के नए रास्तों पर अग्रसर हो रहा है। राज्य के नवयुवक शांति और समृद्धि के सपनों को हृदय में बांधे नए असम के निर्माण की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने असमवासियों की हर आशा-आकांक्षा को अपने हृदय में समेटते हुए विकास की बाढ़ ला दी है। सभा में जनता-जनार्दन ने डॉ. सरमा के प्रति असीम श्रद्धा व्यक्त करते हुए जो अपार उत्साह और शुभकामनाएं जताईं, उसने सभी को प्रेरित कर दिया। उनके नेतृत्व में आने वाले दिनों में असम को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए अहोरात्र प्रयासरत रहेंगे।सभा में उपस्थित असमवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से एनडीए गठबंधन एक बार फिर सरकार गठन करने में सक्षम होगा, ऐसा संकल्प आज की जनसभा ने पुनः दोहराया। पलाशबाड़ी के प्रिय निवासियों के श्रीचरणों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सेवा करने का संकल्प लेते हुए आशीर्वाद और सहयोग की कामना की गई। यह सभा असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साबित हुई। कामरूप जिले के अंतर्गत पलाशबाड़ी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी हिमांशु शेखर वैश्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर अडिग है। डॉ. सरमा की दूरदर्शिता से असम में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। जनता का अपार समर्थन बीजेपी और एनडीए को विजयी बनाएगा। इस सभा ने न केवल स्थानीय स्तर पर उत्साह जगाया, बल्कि पूरे असम में चुनावी माहौल को गर्मा दिया। प्रत्याशी वैश्य ने कहा कि पलाशबाड़ी की जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। आने वाले चुनावों में एनडीए की जीत सुनिश्चित करते हुए असम को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन बीजेपी की जमीनी स्तर की मजबूती को दर्शाता है।


